कर्णप्रयाग। रुड़की से गोपेश्वर आ रहे एक व्यक्ति का बस में खोया बैग पुलिस ने बरामद कर संबंधित व्यक्ति को दे दिया। चौकी प्रभारी अश्विनी बलूनी ने बताया कि कुलदीप सिंह निवासी गोपेश्वर किसी काम से बस से रुड़की से गोपेश्वर आ रहे थे। इसी दौरान बस में उनका बैग रह गया। इस पर कुलदीप ने पुलिस में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने बस को रोकने के लिए चेक प्वाइंट स्थापित किए। इसके बाद बैग मिल गया और कुलदीप को लौटा दिया गया। संवाद
फोटो
नौ माह में ही उखड़ गया सड़क का डामर
गैरसैंण। आगरचट्टी-स्यूंणी मल्ली की सड़क पर बिछाया गया डामर नौ माह में उखड़ गया। स्थिति यह है कि सड़क का डामर जगह-जगह उखड़ने से गड्ढे हो गए हैं। छह किमी इस सड़क पर ब्रिडकुल ने डामर बीते वर्ष मार्च-अप्रैल माह में किया था। स्यूंणी मल्ली के निवर्तमान प्रधान धीरज सिंह ने कहा सड़क काफलडाली स्थान पर सड़क से डामर उखड़ जाने से रास्ता उबड़ खाबड़ होने से खतरनाक बना है। कहा कि कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल के अधिकारियों से कई बार कहने पर उनकी शिकायत पर गौर नहीं किया जा रहा है। वर्तमान में अधिकारियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया है। ममंद अध्यक्ष शांति देवी सहित कई ग्रामीणों ने सड़क की शीघ्र मरम्मत की मांग की।