फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मार्चपास्ट के साथ मैठाणा मेले का शुभारंभ

Wed, 10 Dec 2025 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
मैठाणा मेले का शुभारंंभ करते विधायक भूपाल राम टम्टा। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

किशन महिपाल ने जीया कोरी-कोरी खांदो... तो छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत
विधायक भूपाल राम टम्टा ने किया मेले का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। मार्चपास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मैठाणा में सात दिवसीय अलकनंदा पर्यटन संस्कृति ग्रामीण कृषि विकास मेले का शुभारंभ हो गया। विधायक भूपाल राम टम्टा ने मेले की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी तो किशन महिपाल ने जीया कोरी-कोरी खांदो... समेत कई गढ़वाली गीत गाए। मेले में स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ ही सरकारी विभागों की ओर से 11 स्टाल लगाए गए। विधायक ने स्टाल से स्थानीय उत्पाद भी खरीदे।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे मार्चपास्ट के साथ मेला शुरू हुआ। विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि मेलों से मेलजोल बढ़ता है। स्थानीय कलाकारों, उत्पादों और बोलीभाषा को संरक्षण मिलता है। उन्होंने मेला संचालन के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पूर्व मेला मंच पर स्कूली छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाउंनी, पंजाबी और हिंदी गीत प्रस्तुत किए। उसके बाद किशन महिपाल के गढ़वाली गीत जीया कोरी-कोरी खांदो... गीत की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, चमोली जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत, मेला समिति के अध्यक्ष विक्रम बर्त्वाल, सचिव राकेश खनेड़ा, संरक्षक चंडी प्रसाद थपलियाल और विनोद कनवासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें