फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कार दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

Wed, 24 Jun 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। बीते आठ जून को थराली तहसील के अंतर्गत हुई वाहन दुर्घटना की जिला मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया था।
विज्ञापन

आठ जून को नारायणबगड़-परखाल-सिलोड़ी की ओर जा रही कार खनीजार बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में सिलोड़ी गांव निवासी प्रदीप सिंह पुत्र गंगा सिंह (38) घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए कर्णप्रयाग भेजा गया लेकिन उसी दिन प्रदीप सिंह की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के क्रम में दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच उप खंड मजिस्ट्रेट थराली यशवीर सिंह की ओर से की जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना के संबंध में किसी के पास कोई जानकारी या साक्ष्य हो या कोई दावा प्रस्तुत करना चाहता हो तो दो जुलाई तक उनके कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें