फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भालुओं के मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू

Mon, 09 Dec 2024 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र गोपेश्वर के बैतरणी में स्थित नमामि गंगे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में करंट से हुई भालुओं के मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने उप जिला मजिस्ट्रेट राजकुमार पांडेय को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गोपेश्वर रेंज के अंतर्गत बीते 27 नवंबर को बैतरणी में स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में एक मादा भालू और उसका बच्चा मृत मिला था। इस घटना की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी उप जिला मजिस्ट्रेट राजकुमार पांडेय ने बताया कि इस दुर्घटना के संबंध में किसी व्यक्ति के पास कोई साक्ष्य या जानकारी हो तो वह सात दिन में लिखित या मौखिक रूप से तहसील कार्यालय में आकर दे सकता है।

इंसेट
करंट लगने से ही हुई थी भालुओं की मौत
- उधर भालुओं के शव का पशु चिकित्सा अधिकारी की ओर से पोस्टमार्टम कराया गया था। इसकी रिपोर्ट आ गई है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ तरुण एस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भालुओं की मौत का कारण करंट लगना ही बताया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें