फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वनाग्नि को लेकर किया जागरूक

Fri, 07 Feb 2025 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से पीजी कॉलेज ज्योतिर्मठ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं को वन संपदा के संरक्षण और वनाग्नि रोकने के बारे में जानकारी दी गई। प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने कहा कि युवाओं को वनाग्नि को लेकर सतर्क और जागरूक रहना चाहिए। साथ ही आसपास के लोगों को भी इसके बारे में बताना चाहिए। इस दौरान छात्र-छात्राओं को फॉरेस्ट फायर एप भी मोबाइल पर डाउनलोड कराया गया। इस दौरान वन विभाग के कमलेश नेगी, भारत सिंह, आयुष राणा, कन्हैया, अजय गौड़, दिलवर जबकि पीजी कॉलेज के डॉ. गोपाल कृष्ण सेमवाल, नंदन सिंह रावत, डॉ. नेपाल सिंह, डॉ. चरण सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें