फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 44 वर्ष से किराये पर चल रहे उपडाकघर को मिला अपना भवन

Fri, 07 Feb 2025 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दो कमरों में हो रहा था संचालन, नया भवन मिलने से मिलेंगे कई सुविधाएं
27 लाख की लागत से हुआ निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। ब्लॉक मुख्यालय पर संचालित उपडाकघर का संचालन अब नवनिर्मित भवन में शुरू हो गया है। करीब 44 वर्ष तक उपडाकघर यहां किराये के दो कमरों में संचालित हो रहा था। सड़क से लगे इन किराये के कमरों में जगह नहीं होने से लोगों को कई बार सड़क पर ही खड़े रहना पड़ता था। मगर अब इन समस्याओं से छुटकारा मिल गया है। नया भवन बनने के बाद अब उपभोक्ताओं को यहां कई सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

वर्ष 1980 में डाक विभाग ने डाकघर के निर्माण के लिए अस्पताल के सामने ढाई नाली भूमि का अधिग्रहण किया था लेकिन भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। तब से यहां उपडाकघर का संचालन दो कमरों के किराये के भवन में चल रहा था। निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी ने इस संबंध में डाक विभाग के उच्च अधिकारियों से पत्राचार कर डाकघर निर्माण की मांग की थी। बीते साल अक्तूबर में 27 लाख की लागत से विभाग ने डाकघर के भवन का निर्माण शुरू किया था जो दिसंबर में पूरा कर लिया। इसके बाद बीते बुधवार को चीफ पोस्ट मास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर की मौजूदगी में उप डाकघर के पोस्टमास्टर अंकित पूरा ने अन्य सहकर्मियों के साथ नवनिर्मित भवन में डाकघर का संचालन शुरू कर दिया। इस मौके पर डाकघर परिसर में एक वृक्ष मां के नाम पर भी रोपा गया। नारायणबगड़ उप डाकघर से क्षेत्र के 13 शाखा डाकघर जुड़े हैं। नए भवन में डाकघर का संचालन शुरू हो जाने से लोगों को अब पहले से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें