फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मदन मोहन बने विहिप के ब्लाॅक अध्यक्ष

Mon, 04 May 2026 10:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। रविवार को विश्व हिंदू परिषद की ब्लाॅक इकाई का विधिवत गठन किया गया। इस दौरान बजरंग दल के संयोजक भी नामित किए गए। विहिप के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह लूथरा और उपाध्यक्ष उमेश खंडूड़ी की मौजूदगी में मदन मोहन ढौंडियाल को ब्लाॅक अध्यक्ष चुना गया जबकि वीरेंद्र सिंह नेगी और बलवंत सिंह शाह उपाध्यक्ष बने। सूर्यदर्शन बिष्ट को ब्लाॅक मंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में कुलदीप सिंह रावत और दीपक रावत को बजरंग दल का संयोजक व सह संयोजक नामित किया गया। बदरी प्रकाश को महाविद्यालय प्रतिनिधि बनाया गया। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह लूथरा ने कहा कि यह हिंदू समाज की एकता और सांस्कृतिक गौरव को सशक्त करने का संकल्प है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज सेवा और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें