फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेंटा पहुंची मां नंदा की यात्रा

Sun, 28 Aug 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
लोकजात यात्रा के तहत भेंट गांव पहुंची मां नंदा का हुआ जोरदार स्वागत। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 कनक्वे की रैली नंदा ते ऊंचा कैलासु... तेरा कैलाश नंदा हिंवाला कू डांडू.. रविवार को बधाण की मां नंदा की डोली रात्रि प्रवास के लिए भेंटी गांव पहुंची तो महिलाएं भावुक हो गई। कैलास के कठिन जीवन के बारे सोच महिलाओं ने इन गीतों से मां नंदा के प्रति अपनी पीड़ा जाहिर की।
विज्ञापन


सुबह छह बजे आचार्य ब्राह्मणों ने मां नंदा की प्रतिमा पर शक्ति चढ़ाई। इसके बाद एक घंटे तक दुर्गा सप्तसती और नंदा आरती संपन्न हुई। मां नंदा ने अपने पश्वे पर अवतरित होकर अपने मायकेवासियों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। सुबह नौ बजे ढोल-दमाऊं के साथ यात्रा ने भेंटी गांव के लिए प्रस्थान किया।

उस्तोली, सरपाणी और लाखी गांव में यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों ने मां नंदा को श्रृंगार सामान भेंट किया।  सोमवार को मां नंदा बंगाली गांव होते हुए अपने ससुराल क्षेत्र डुंगरी गांव पहुंच जाएगी। वहीं, दशोली की मां नंदा रविवार को लुंतरा और माणखी गांव होते हुए रात्रि प्रवास के लिए खुनाणा गांव पहुंची।
विज्ञापन


छह से शुरू होगी नंदीकुंड नंदालोक जात
गोपेश्वर। छह सितंबर से शुरू हो रही नंदीकुंड नंदालोक जात की तैयारियां जोरों पर है। नंदीकुंड नंदाजात समिति के सचिव प्रेम सिंह सनवाल ने बताया कि द्योखार थात, पंचगैं थात और उर्गम थात की नंदा छंतोलियों का विभिन्न पड़ावों से होते हुए आठ सितंबर को मानपई बुग्याल में मिलन होगा।

नौ सितंबर को मानपई बुग्याल में समस्त छंतोलियों की पूजा-अर्चना संपन्न होगी। वहीं दस सितंबर को द्योखार थात की छंतोलियां डुमक गांव और पंचगैं व उर्गम थात की छंतोलियां पुन: बंशी नारायण मंदिर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें