फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बुरकोट गदेरे में लोनिवि ने पैदल जाने के लिए बनाई लकड़ी की पुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- नौ दिनों से बंद है पर्यटन व श्री नंदा राजजात मार्ग लोहाजंग- वाण सड़क
विज्ञापन

फोटो
देवाल। 13 अगस्त से बंद लोहाजंग- वाण सड़क के बुरकोट गदेरे में लोनिवि ने पैदल जाने के लिए लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाई है। विभाग ने क्षतिग्रस्त सड़क को बनाने के लिए टेंडर आमंत्रित किया। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी बैली ब्रिज की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
13 अगस्त की रात को आबादी के अंतिम गांव व श्री नंदा राजजात मार्ग लोहाजंग- वाण सड़क बुरकोट गदेरे में वास आउट हो गई थी। लोनिवि ने यहां पर लोगों के आने- जाने के लिए लकड़ी की अस्थाई पुलिया तो बना दी। लेकिन यातायात के लिए सड़क कब ठीक होगी इसका कोई पता नहीं है। बुरकोट गदेरे में बैली ब्रिज लगनी है। विभाग ने इसकी डिमांड भी की, लेकिन नौ दिन बीत जाने के बाद भी बैली ब्रिज की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गदेरे के पास की चट्टान में लगभग 50 मीटर सड़क वास आउट हो गई है। लोनिवि के एई एनएस रावत ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है। इसके लिए लगभग 10 लाख स्वीकृत हुए हैं। अगले सप्ताह से काम शुरू हो जाएगा। कहा कि बुरकोट गदेरे में बैली ब्रिज लगनी है। जिसकी डिमांड भेजी गई है। मिलने पर बैली ब्रिज लगा दी जाएगी। यहां पर सड़क तैयार होने में लगभग एक माह का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें