गैरसैंण। ग्राम सभा घंडियाल क्षेत्र की एक 22 वर्षीय महिला 17 अगस्त से अपने एक साल के बच्चे के साथ गुम हो गई है। महिला के पति ने थाना गैरसैंण में गुमशुदगी की सूचना देते हुए कहा कि उसकी पत्नी अपने मायके जाने का बहाना बनाकर एक साल के लड़के को लेकर घर से कहीं चली गई है। रिश्तेदारों से पूछताछ करने पर भी कोई पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष मनोज नैनवाल ने कहा कि गुमशुदा महिला की खोज की जा रही है। संवाद