फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में जुटे ग्रामीणों की लोनिवि ने ली सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार कोली और भटोली गांव के ग्रामीणों की मेहनत रंग लाई और सड़क बनाने में जुटे लोगों की सुध लेने के लिए रविवार को लोनिवि के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को मार्च माह तक सड़क पर काम शुरू करने का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि समय से काम शुरू नहीं किया गया तो सड़क के लिए सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार से कोली और भटोली के ग्रामीण कर्णप्रयाग-नौटी रोड के पास झांपूसैंण से अपने गांव के लिए सड़क निर्माण कार्य करावा रहे थे। पूर्व प्रधान हरी सिंह, शंभू नौटियाल, सुनीता देवी, उदय नेगी आदि ने बताया कि कोली, भटोली और गैरोली गांव में सौ से अधिक परिवार रहते हैं। तीनों गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए वर्ष 2017 में करीब चार किमी मार्ग की स्वीकृति मिली थी लेकिन लोनिवि वन विभाग की आपत्ति का हवाला देकर सड़क निर्माण का काम टालते रहे। लोनिवि ने ग्रामीणों की नहीं सुनी तो गांव के 50 से अधिक महिलाएं और पुरुष सड़क बनाने में जुट गए थे। सुबह से शाम तक सड़क निर्माण में जुटे ग्रामीणों ने छह दिनों में करीब 40 मीटर सड़क बनाकर तैयार कर दी। इसी दौरान लोनिवि कर्णप्रयाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की सुध ली और मौके पर जाकर ग्रामीणों को तीन महीने में सड़क पर काम शुरू करने का भरोसा दिया।
कोट
अब वन विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है। एक महीने में सड़क की डीपीआर शासन को भेजी जाएगी। फरवरी में सड़क के टेंडर निकाले जाएंगे और मार्च महीने से काम शुरू कर दिया जाएगा। - सुशील कुमार गुप्ता अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग गौचर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें