फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकजात यात्रा: मां नंदा की डोली फल्दियागांव पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
बधाड़ की ईष्ट देवी व श्री नंदा लोकजात यात्रा फल्दियागांव पहुंच चुकी है। बुधवार को मां नंदा की डोली मुंदोली गांव में प्रवास करेगी। एक सितंबर को लोहाजंग में मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह धरातल्ला से चली मां नंदा की डोली पूर्णा गांव पहुंची। यहां नंदा चौक में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। डोली 11 बजे देवाल बाजार पहुंची। देवाल बाजार में पहुंचते ही क्षेत्र नंदामय हो गया। इसके बाद लोकजात यात्रा दोपहर को इच्छोली गांव पहुंची और भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
देर शाम हाटकल्याड़ी गांव होते हुए डोली रात्रि विश्राम के लिए फल्दियागांव पहुंची। रात को जागरण होगा। डोली के साथ लोकजात यात्रा में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नरेश गौड़, अनुसूया प्रसाद, योगेश्वर प्रसाद, कन्हैया प्रसाद, दयाराम गौड़, किशोर गौड़, धनीराम, बच्ची राम मौजदू रहे।
विज्ञापन

--------------------
राजराजेश्वरी संस्कृति मेले का शुभारंभ
देवाल। मंगलवार की रात को ल्वाणी गांव के पिलखड़ा मंदिर में दो-दिवसीय राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेले का शुभारंभ होगा। सांस्कृतिक संध्या से शुभारंभ मेले का उद्घाटन विधायक भूपाल राम टम्टा करेंगे। मेले में राज्य की प्रमुख सांस्कृतिक टीमों को आमंत्रित किया गया है। नंदा की डोली के यहां पहुंचने पर मेले का सामपन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें