फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मारवाड़ी चौक के पास बने शौचालय में लटके ताले

Mon, 09 Dec 2024 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ज्योतिर्मठ। नगर के मारवाड़ी चौक के पास नगर पालिका की ओर से बनाए गए चार शौचालयों में गंदगी के कारण तीन पर ताला लगा है। एक शौचालय खुला है लेकिन वहां भी पानी नहीं है। ऐसे में लाखों की लागत से शौचालय बने होने के बाद भी लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका ने वर्ष 2017-18 में मारवाड़ी चौक पर चार सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया था। मगर इन शौचालयों में पानी की आपूर्ति नहीं होने से यहां गंदगी फैली है। इसको देखते हुए नगर पालिका ने तीन शौचालयों पर ताला लगा दिया। जबकि एक शौचालय खुला तो है लेकिन वहां भी गंदगी है। नगर पालिका के ईओ एचएस रौतेला का कहना है कि शौचालय के टैंक तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जल्द शौचालयों में पानी की व्यवस्था कर उन्हें सुचारु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें