फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: महाशिवरात्रि मेले में स्थानीय कलाकार देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमेला कमेटी की बैठक में आयोजन की तैयारियों को लेकर हुआ मंथन
विज्ञापन

I

Iनगर क्षेत्र में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेले में इस साल स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कमेटी की ओर से इस बार मेले में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेला कमेटी की रविवार को हुई बैठक में तैयारियों को लेकर मंथन हुआ।I
विज्ञापन

Iरामलीला मैदान में आयोजित बैठक में महाशिवरात्रि मेले को लेकर चर्चा की गई। तय किया गया कि इस बार मेले में स्थानीय शिक्षण संस्थान, महिला मंगल दल व युवक मंगल दलों के कलाकार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 26 व 27 फरवरी को होने वाले मेले में लकी ड्रा निकालकर अव्वल टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। मेले में प्रतिभाग करने के लिए 24 फरवरी तक पंजीकरण करवाना होगा। बैठक में मेला कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, सचिव देवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह, सुखबीर रौतेला, नंदन सिंह रावत, चरण सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह कठैत, आलम राम, मुकेश रावत, दीवान सिंह, संध्या देवराड़ी, दीपक रतूड़ी, चक्रधर पुरोहित, गजेंद सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें