गोपेश्वर। बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उद्योग विभाग की ओर से ऋण वितरण के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। जिले के अलग-अलग नगर व कस्बों में शिविर लगाकर ऋण बांटा जाएगा।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विक्रम सिंह कुंवर ने बताया कि युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें उद्योग, कृषि, उद्यान, मत्स्य, उरेड़ा, सहकारिता, पशुपालन, पर्यटन व डेयरी विभाग की योजनाओं की जानकारी के साथ आवेदन भरे जाएंगे। गोपेश्वर में 11 व 28 नवंबर, चमोली में 13 व 30 नवंबर, पीपलकोटी में 14 नवंबर, ज्योतिर्मठ में 16 नवंबर व तीन दिसंबर, नंदानगर में 19, कर्णप्रयाग में 20 व 29 नवंबर, गौचर में 21, देवाल में 22 नवंबर व चार दिसंबर, थराली में 23 नवंबर व पांच दिसंबर, नारायणबगड़ में 25 नवंबर, पोखरी में 26 नवंबर, गैरसैंण में 17 नवंबर व छह दिसंबर और नंदप्रयाग में दो दिसंबर को कैंप आयोजित किए जाएंगे। संवाद