फोटो-
गोपेश्वर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जोशीमठ विकासखंड के पैनी और सेलंग में आयोजित शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों का जीवन खुशहाल हो रहा है। शिविर में पहुंचे महेंद्र भट्ट ने योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी बांटे। कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री आवास, पीएम किसान, उज्ज्वला जैसी अनेक योजनाएं चल रही हैं। इसके अलावा दशोली ब्लॉक के भतिंग्याल, छिनका, धारकोट, देवाल ब्लॉक के खेता, मानमती, गैरसैंण के किरसाल, कर्णप्रयाग के कांडामैखुरा व नारायणबगड़ के चिरखून व जाखपाटियु में शिविर आयोजित किए गए। बुधवार लगाए शिविरों में 150 ने स्वास्थ्य जांच कराई। संवाद