फोटो
नंदानगर। लांखी गांव की आराध्य देवी मां द्वारी देवी की दिवारा यात्रा विभिन्न गांवों में अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछते हुए बुधवार को रात्रि प्रवास के लिए सेंती गांव पहुंच गई है। मां द्वारी ने यहां लक्ष्मी नारायण मंदिर की परिक्रमा करने के बाद अपने भक्तों को दर्शन दिए। इससे पूर्व गरणी गांव में मां द्वारी की विभिन्न पूजाएं संपन्न हुईं। आचार्यगणों ने मां की शक्ति पूजा की। इसके बाद माता के निशान ने ढोल दमाऊं के साथ नृत्य कर अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया। महिला मंगल दल और युवक मंगल दल के महिला व युवाओं ने कीर्तन-भजन का आयोजन किया। इस मौके पर यात्रा समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह फरस्वाण, ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, ललिता प्रसाद, द्वारिका, खिलाफ सिंह, कुंवर सिंह, सुजान सिंह के साथ ही कई श्रद्धालुगण मौजूद रहे। संवाद