स्वरोजगार से लोगों को जोड़ने के लिए नगर पालिका के सभासदों, कर्मचारियों और अधिकारियों ने निजी प्रयासों से गोपेश्वर में नगर आजीविका केंद्र शुरू किया। सोमवार को रामलीला मैदान में इस केंद्र का शुभारंभ पूर्व प्रधानाध्यापिका सुशीला सेमवाल, पूर्व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शांति प्रसाद भट्ट ने किया।
केंद्र से जुड़े पार्षद नवल भट्ट ने बताया कि केंद्र शुरू करने का उद्देश्य नगर में लोगों को स्वरोजगार करवाना है। यहां महिलाओं सहित अन्य लोगों को स्वरोजगार करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, जिसमें अगरबत्ती बनाना, शाफ्ट टॉयस, मशरूम उत्पादन, कताई बुनाई, दीये बनाने आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सिलाई और बुनाई आदि की मशीनें भी दी जा रही हैं। इस दौरान केंद्र के सिटी मिशन मैनेजर सुरेंद्र पंवार, सभासद उषा फरस्वाण, उपेंद्र रावत, उमेश सती, बीना देवी आदि मौजूद रहे।