फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन बालिका वर्ग में सूचि, प्रिया और रिया प्रथम

सार

चमोली जिले की शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है।बैडमिंटन बालिका के अंडर-14 में दशौली ब्लॉक की सूचि प्रथम, नारायणबगड़ ब्लॉक की महक द्वितीय और देवाल ब्लॉक की रोशनी तृतीय स्थान पर रही।अंडर-19 में नंदानगर के प्रदीप पहले और विपिन दूसरे, जोशीमठ के वैभव तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले की शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। दो दिवसीय प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतिम दिन खेल फाइनल मैच कराए गए। बैडमिंटन बालिका के अंडर-14 में दशौली ब्लॉक की सूचि प्रथम, नारायणबगड़ ब्लॉक की महक द्वितीय और देवाल ब्लॉक की रोशनी तृतीय स्थान पर रही। अंडर-17 में प्रिया पहले, खुशी दूसरे और संजना तीसरे, अंडर-19 में दशौली की रिया पहले, दशौली की खुशी दूसरे, कर्णप्रयाग की अभिलाषा तीसरे स्थान पर रहीं।
बैडमिंटन बालक अंडर-14 में थराली के अभिषेक पहले, देवाल के रोहित दूसरे, अंडर-17 में कर्णप्रयाग के अभिनव और अजय दूसरे, नंदानगर के सुमित तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 में नंदानगर के प्रदीप पहले और विपिन दूसरे, जोशीमठ के वैभव तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

टेबल टेनिस बालक अंडर-14 में प्रियांशु पहले, ध्रुव सिंह दूसरे, आदित्य तीसरे, अंडर-17 में आयु दशौली के आदित्य सिंह पहले और अरुण सिंह दूसरे जबकि जोशीमठ के हिमांशु रावत तीसरे, अंडर-19 में रोहित सिंह पहले, सागर रावत दूसरे व राहुल नेगी तीसरे स्थान पर रहे। टेबल टेनिस बालिका अंडर-14 में तनुजा नेगी पहले, निधि नेगी दूसरे और पारुल तीसरे, अंडर-17 में चांदनी पहले, सिमर नैना दूसरे, अंडर-19 में मीनाक्षी पहले, हिमानी रावत दूसरे, आरती तीसरे स्थान पर रहीं। समापन पर जीआईसी गोपेश्वर के प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान जिला खेल समन्वयक केसी पंत, गोपाल बिष्ट, पृथ्वी रावत, तारा सिंह, लता झिंक्वाण, सीमा रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें