फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ओवररेटिंग पर शराब की दुकानों का चालान

Wed, 04 Sep 2024 07:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद मैठाणी के निर्देश पर बुधवार को कर्णप्रयाग, गौचर, चमोली और गोपेश्वर में अंग्रेजी शराब की दुकानों में आकस्मिक छापे मारे गए। निरीक्षण के दौरान कर्णप्रयाग और पोखरी बैंड पर स्थित गोपेश्वर की उपदुकान में बारकोड रीडर मशीन नहीं पाई गई। इस पर दुकानों का 10-10 हजार का चालान किया गया। वहीं लंगासू स्थित नंदप्रयाग की उपदुकान में शराब 10 रुपये महंगी बेची जा रही थी। जबकि पोखरी में भी ओवररेटिंग की जा रही थी। ऐसे में लंगासू में 50 हजार और पोखरी की उपदुकान का 60 हजार रुपये का चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें