फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पूर्णा गांव में शराब बंद, समारोह में लगाएंगे पौधा

Wed, 22 Apr 2026 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

महिला मंगल दल की बैठक में लिया गया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। ग्राम पंचायत पूर्णा की महिला मंगल दल की बैठक में गांव में शराब के प्रचलन को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही शादी, समारोह समेत सभी शुभ कार्य में एक पौधा लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ।
विज्ञापन

कनिष्ठ उपप्रमुख पिंकी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बढ़ते शराब के चलन पर चिंता जताई गई। महिलाओं ने गांव में शराब परोसने व शराब पीकर गांव में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में जंगलों को आग से बचाने, हर शुभ कार्य में एक पेड़ लगाकर उसकी स्वयं देखभाल करने, गांव के पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने, अपने आसपास स्वच्छता बनाने व महिला मंगल दल व युवक मंगल दल को खेलकूद सामग्री प्रदान करने पर चर्चा हुई। बैठक में प्रधान सीमा देवी, पिंकी देवी, सरपंच गोविंद सोनी, युमंद अध्यक्ष विकेश कुमार, महिला समूह की अध्यक्ष रेखा मिश्रा, मनोज कुमार, देवप्रकाश, उमेश मिश्रा, कमला देवी, मनीषा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें