छह दिनों तक लगातार सुरंग से मलबा हटाने में जुटा लोडर मशीन का ऑपरेटर विद्या दत्त मलेठा।
- फोटो : GOPESHWAR
सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए लोडर मशीन से लगातार मलबा फेंका जा रहा है। सात दिनों से सुरंग से मलबा हटाने में लगे लोडर के ऑपरेटर विद्या दत्त मलेठा का कहना है कि फंसे लोगों तक पहुंच गया तो मेरा जीवन सार्थक हो गया। सुरंग के अंदर काम करना किसी चुनौती से कम नहीं है। 180 मीटर की सुरंग के अंदर 135 मीटर तक मलबा साफ कर चुके हैं। 180 मीटर तक मलबा हटाने के बाद 90 मीटर लंबी और दूसरी टनल में प्रवेश करेंगे। यहां फंसे 35 लोगों का कुछ सुराग मिल जाएगा। शुरुआत में मलबे में पानी की मात्रा भी अधिक होने के चलते काम में दिक्कतें आ रही थीं। हम जल्द ही फंसे लोगों तक पहुंच जाएंगे। ब्यूरो