फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक नेगी ने अफसरों के साथ किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने ऑलवेदर, पीएमजीएसवाई, लोनिवि एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कमेड़ा से नंदप्रयाग तक बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को हाईवे निर्माण के दौरान ग्रामीणों की क्षतिग्रस्त नहरों, पेयजल लाइनों, पैदल रास्तों व हाईवे को दुरुस्त कर नालियां, पुश्ते व स्क्रबर आदि बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कमेड़ा, गौचर, कर्णप्रयाग, कालेश्वर लगांसू, विराजकुंज, सोनला, नंदप्रयाग में लोगों ने विधायक के सामने आलवेदर रोड के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का प्रतिकर व मकानों का मुआवजा नहीं देने की शिकायत की। लंगासू के ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव की नहर सड़क निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे धान के खेतों में पानी ले जाने में दिक्कत हो रही है। कालेश्वर में लोगों ने पैदल रास्ते दुरुस्त करने, सुरेश, आशाराम, राजेंद्र आदि ने जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की। विधायक ने अधिकारियों को तुरंत ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, भाजपा जिला महामंत्री समीर मिश्रा, जयकृत बिष्ट, लक्ष्मी जोशी, अन्नू बिष्ट, राकेश डिमरी, धीरेंद्र भंडारी, नवीन नवानी, टीका मैखुरी, मलक नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें