फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से मकानों को खतरा, रतजगा कर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से लोग दहशत में हैं। मंगलवार रात को बारिश से अपर बाजार कर्णप्रयाग में भूस्खलन होने से 10 से अधिक मकानों को खतरा हो गया है। वहीं, पिंडर नदी से भी कटाव हो रहा है जिससे नदी किनारे मकानों को खतरा बना है। भूस्खलन के डर से रात जागकर बितानी पड़ रही है। प्रभावित लोगों ने बुधवार को एसडीएम से भेंटकर मकानों की सुरक्षा की मांग उठाई।
विज्ञापन

अपर बाजार में वर्ष 2013 से रामलीला मैदान से हनुमान मंदिर तक लगातार भूस्खलन हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने एसडीएम को बताया कि भूस्खलन वाले क्षेत्र के ट्रीटमेंट की मांग की गई, लेकिन नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे प्रभावित क्षेत्र में भूस्खलन बढ़ता जा रहा है और अब धीरे-धीरे पूरा अपर बाजार प्रभावित होने लगा है। उन्होंने कहा कि 14 और 15 जून की रात को आई बारिश से स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। बारिश से हनुमान मंदिर से रामलीला मैदान तक पूरा क्षेत्र खतरे की जद में आ गया है। लोगों के मकानों में दरारें आ गई हैं और पुश्ते टूट गए हैं। वहीं, बस स्टेशन निवासी अमीरूद्दीन ने भी बारिश से पुश्ता टूटने व मकान को खतरा होने की शिकायत की। ज्ञापन देने वालों में अनिल खंडूड़ी, बल्लभ प्रसाद, जगदंबा डिमरी, नरेश खंडूड़ी, नवीन डिमरी, जय सिंह, त्रिलोक कांडपाल और हरिकृष्ण भट्ट आदि मौजूद थे। एसडीएम वैभव गुप्ता ने कहा कि राजस्व टीम को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मंगाई जा रही है। उसके बाद संबंधित विभाग को अपर बाजार में दीवार लगाने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें