उमा देवी मंदिर के रास्ते के पास बनाया गया दीन दयाल पार्क क्षतिग्रस्त करने पर स्थानीय निवासियों ने नाराजगी जताई है। आम आदमी पार्टी के देवी प्रसाद मैखुरी, पीएस राणा, पूर्व जिपसं बीरेंद्र मिंगवाल, देवेंद्र डिमरी, राकेश कोटियाल आदि ने कहा कि दो महीने पूर्व दीन दयाल पार्क को गैर कानूूनी ढंग से खोदा गया, जिससे पार्क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पार्क को क्षति पहुंचाने के बाद वहां पर काम बंद कर दिया गया। पार्क की दीवार तोड़ने और गड्ढा बनाने से वहां की मिट्टी व पत्थर लोगों की दुकान व सड़क पर बह रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द पार्क दुरुस्त करने व पार्क को नुकसान पहुंचाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड ने कहा कि पटवारी को मौके पर भेजा जाएगा। पार्क को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई होगी।