फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भूस्खलन से गुनियाला गांव को बना खतरा

Wed, 23 Aug 2023 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलकोटी। बीते दिनों हुई अतिवृष्टि से भूस्खलन के कारण गुनियाला गांव को खतरा हो गया है। ग्रामीणों ने सांसद तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन भेजकर गांव में सुरक्षात्मक कार्य करवाने की मांग की।
विज्ञापन

बेमरू ग्राम पंचायत के गुनियाला गांव में 13 अगस्त को हुई अतिवृष्टि से गांव के ऊपर पहाड़ी पर दरारें पड़ी हैं और भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में गांव को खतरा बना हुआ है। पीपलकोटी से गुनियाल तक बनी सड़क भी ध्वस्त है और यहां डाट पुलिया भी टूटी है। वहीं मठ गांव के नीचे इसी सड़क पर भूस्खलन हुआ जो गांव तक पहुंच गया है और गांव के 20 परिवार इसकी जद में आ गए हैं। इंद्र सिंह नेगी, संजय राणा आदि ने सांसद निधि से पैदल रास्तों की मरम्मत कराने और गांव में हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए उचित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित करने की मांग की। संवाद

भारी बारिश से रुद्रप्रयाग जिले में 17 सड़कें बंद
रुद्रप्रयाग। बारिश के कारण मलबा आने और पुश्ता ढहने से रुद्रप्रयाग जिले में 17 सड़कें बंद हैं। इनमें लोनिवि रुद्रप्रयाग की 3, लोनिवि ऊखीमठ की 6, पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग की 5 व पीएमजीएसवाई जखोली की 3 सड़कें शामिल हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि नगरासू-डांडाखाल-धनपुर मार्ग का करीब 20 मीटर हिस्सा ध्वस्त पड़ा है। जबकि छेनागाड़-बक्सीर, खिर्सू-खेड़ाखाल-कांडई-खांकरा, विजयनगर-पठालीधार-डांगी संपर्क मार्ग भी कई जगहों पर ध्वस्त है। सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें