फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नैनीताल हाईवे पर भूस्खलन, बाल-बाल बचे दो युवा, बाइकें दबीं

Thu, 24 Sep 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दोनों युवकों ने भागकर बचाई जान, साढ़े तीन घंटे तक लगा जाम
सिमली और सिरोली के बीच हुई घटना, फंसे रहे 50 से अधिक वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नैनीताल हाईवे पर सिमली और सिरोली के बीच बृहस्पतिवार को अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गिरे। इस दौरान यहां से वाहनों से गुजर रहे दो युवा बाल-बाल बचे लेकिन उनकी दो बाइक मलबे में दब गईं। मलबा गिरने से हाईवे करीब साढ़े तीन घंटे तक बंद रहा। 50 से अधिक वाहन हाईवे के दोनों ओर फंसे रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे सिरोली के पास अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान तोप गांव का अतुल और आदिबदरी का मनीष अपने-अपने दोपहिया वाहनों से कर्णप्रयाग की आ रहे थे। मलबा गिरते दोनों युवकों ने बाइक छोड़ी और भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान युवकों की जान तो बच गई लेकिन दोनों की बाइक मलबे में दब गईं। मलबा गिरने से हाईवे बंद हो गया। इससे गैरसैंण, कुमाऊं एवं गढ़वाल को आने-जाने वाले करीब 50 से अधिक हाईवे के दोनों ओर फंसे रहे। सूचना पर पुलिस और एनएच के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वहीं एनएच के अपर सहायक अभियंता प्रदीप नेगी ने बताया कि जेसीबी की मदद से मलबा हटा दिया गया। साथ ही मलबे में दबे वाहनों को निकाल लिया गया। करीब साढ़े 11 बजे हाईवे पर यातायात सुचारु कर दिया गया। हाईवे खुला तो लोग गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें