फोटो- लिंगड़ी गांव के पास 33 बिजली की लाइन भूस्खलन की जद में देवाल। पिंडर नदी के कटाव के कारण लिंगड़ी ग्राम पंचायत के पास 33 केवी बिजली की लाइन और चार बिजली के पोल भूस्खलन की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शीघ्र बिजली की लाइन और पोल को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया गया तो 15 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो सकती है।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना कई बार ऊर्जा निगम को भी दी, अगर समय रहते बिजली के पोल को दूसरे स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया तो इस क्षेत्र के ऊणीबगण, कफलखेत, कोटेड़ा, नलधूरा, खेता, मेलखेत, हरमल, मानमती, चोटिंग, तोरती, तेलियापाटा, भौरियाबगण, बूस्तरा, धार, सौरीगाड़ आदि गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो जाएगी।
विज्ञापन
लिंगड़ी के कमल भंडारी ने बताया कि यहां पिंडर नदी के कटाव से 33 केवी की बड़ी लाइन के पोल कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। ऊर्जा निगम के जेई देवेंद्र सिंह ने बताया कि यहां पर चार पोल भूस्खलन की जद में है। एक सप्ताह के अंतर्गत बिजली के पोल व लाइन को सुरक्षित स्थान में शिफ्ट कर दिया जाएगा। संवाद
पूर्णा गांव में बहुउद्देशीय भवन बनाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन देवाल। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से अनुसूचित जाति बहुल ग्राम पंचायत पूर्णा में बहुउद्देशीय भवन बनाने की मांग की। सीएम, जिलाधिकारी व निदेशक समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को भेजे पत्र में ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत, पूर्णा गांव की प्रधान सीमा देवी, कनिष्ठ उपप्रमुख पिंकी देवी, वन पंचायत सरपंच गोविंद सोनी ने बताया कि पूर्णा गांव का बहुउद्देशीय भवन निर्माण मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है, बावजूद भवन नहीं बना। संवाद