फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से थाला गांव में धंस रही जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। मोहनखाल के समीप ब्राह्मण थाला गांव के शीर्ष भाग से हो रहा भूस्खलन खतरे का सबब बना है। हल्की बारिश होने पर भी यहां भूस्खलन सक्रिय हो रहा है और अब गांव में जमीन धंसने लगी है। जून माह की आपदा में यहां भूस्खलन शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक पीएमजीएसवाई की ओर से भूस्खलन के ट्रीटमेंट की कोई योजना नहीं बनाई है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर गांव की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए डीएम से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

थाला गांव के शीर्ष भाग से वर्ष 2018 में मोहनखाल-ताली मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। पीएमजीएसवाई विभाग ने सड़क की कटिंग के लिए यहां कई बोल्डरों को तोड़कर समतलीकरण कार्य किया, जिसके बाद से यहां पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। पीएमजीएसवाई की ओर से सात किमी तक सड़क निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, लेकिन अभी तक भूस्खलन क्षेत्र का कोई ट्रीटमेंट नहीं किया गया। ओम प्रकाश थपलियाल, डा. रमेश चंद्र और देवी प्रसाद थपलियाल का कहना है कि भूस्खलन से गांव में दलदल की स्थिति बनी है, जिससे धीरे-धीरे जमीन धंस रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर शीघ्र मामले में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग उठाई।
कोट
मोहनखाल-ताली मोटर मार्ग के भूस्खलन क्षेत्रों में सुरक्षा दीवार निर्मित की जाएगी। थाला गांव के शीर्ष भाग में सड़क के दोनों ओर दीवारों का निर्माण किया जाएगा, जिससे भूस्खलन की रोकथाम की जा सके। - राजकुमार, ईई, पीएमजीएसवाई पोखरी, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें