गढ़वाल मंडल विकास निगम ने औली में इस वर्ष का पहला स्कीइंग स्पेस कोर्स शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को कोर्स का शुभारंभ हुआ। स्कीइंग प्रशिक्षक किशोर डिमरी ने बताया कि सात दिवसीय स्कीइंग प्रशिक्षण कोर्स में कोटद्वार के सात स्कीयर स्कीइंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं।