फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: किमाणा गांव में बढ़ा भूस्खलन का दायरा, दो परिवार किए शिफ्ट

Thu, 30 Jul 2026 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बारिश के साथ आया मलबा, घरों के पास लगे मिट्टी के ढेर, पेयजल लाइन टूटी
प्रशासन ने भू-वैज्ञानिक सर्वे कराने की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। लगातार हो रही बारिश के कारण ज्योतिर्मठ विकासखंड के किमाणा गांव में भूस्खलन का दायरा बढ़ गया है। रास्तों, खेतों और घरों के आसपास मिट्टी के ढेर लग गए हैं। कटाव से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रशासन ने खतरे की जद में आए दो परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। गांव के अन्य परिवारों में भी दहशत का माहौल बना है। लोगों ने प्रशासन से स्थायी सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
गांव के ऊपरी हिस्से में सक्रिय भूस्खलन से बारिश के पानी के साथ बड़ी मात्रा में मलबा और मिट्टी बहकर गांव तक पहुंच रही है। इससे पैदल रास्ते, खेत और घरों के आसपास मिट्टी के ढेर लग गए हैं। कई स्थानों पर रास्तों में कटाव हो गया है जबकि पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा है। ग्राम प्रधान शशि देवी ने बताया कि भूस्खलन का दायरा बढ़ रहा है और गांव में लगातार खतरा बढ़ रहा है। भोग मंडी की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए है। प्रभावित दो परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। पेयजल लाइन और पैदल मार्गों की मरम्मत के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संभावित विस्थापन की आवश्यकता का आकलन करने के लिए भू-वैज्ञानिक सर्वे भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंट कार्य प्रभावित
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर स्थित लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र में पहाड़ी के ट्रीटमेंट का कार्य लगातार हो रही भारी बारिश के कारण प्रभावित हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रुद्रप्रयाग की ओर से पहाड़ी के करीब 50 मीटर हिस्से का सुधारीकरण पिछले एक वर्ष से किया जा रहा है लेकिन बारिश के कारण काम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। बारिश के साथ पहाड़ी से मिट्टी और बोल्डर लगातार हाईवे पर गिर रहे हैं जिससे जेसीबी और पोकलेन मशीनों का संचालन भी बाधित हो रहा है। भूस्खलन के कारण बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मौसम अनुकूल होने पर ट्रीटमेंट कार्य में तेजी लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें