सीटू (भारतीय ट्रेड यूनियन) के पदाधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट परिसर में कई दिनों से धरना दे रहे प्रभावित परिवारों ने नगर पालिका अध्यक्ष से भेंट की। प्रभावितों ने मकान बनाने के लिए पालिका क्षेत्र के अंतर्गत भूमि उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। उन्होंने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि बिना मकान स्वामियों को नोटिस दिए ही उनके मकानों पर जेसीबी चलाई गई है। पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र लाल ने कहा कि भूमिहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सामूहिक आवास के तहत लाभान्वित किया जाएगा। जल्द ही इस संबंध में डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। सीटू के जिलाध्यक्ष मदन मिश्रा, बार संघ के पूर्व अध्यक्ष भूपाल सिंह, बस्ती लाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लोकेंद्र रावत और श्री नंदा देवी महिला विकास समिति की सचिव डा. किरन पुरोहित ने जल्द मांग पूरा करने की मांग उठाई।