फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंचनगंगा में 12 मीटर बहा बदरीनाथ हाईवे, वाहनों की वैकल्पिक आवाजाही शुरु

विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे कंचनगंगा के बहाव में 12 मीटर तक बहा। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे भारी बारिश के कारण कंचनगंगा नदी में करीब 12 मीटर तक बह गया है। हाईवे बंद होने पर बदरीनाथ की यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों और यात्री वाहन को देवदर्शनी और लामबगड़ में रोक दिया गया। हालांकि दो घंटे बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से हाईवे सुचारु तो कर दिया गया, लेकिन कंचनगंगा में वाहनों के टायर फंस रहे हैं। कंचनगंगा में हाईवे के चौड़ीकरण के तहत बीआरओ की ओर से लगाए गए तीन ह्यूम पाइप भी बह गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को रात दस बजे से बदरीनाथ क्षेत्र में भारी बारिश शुरू हुई जो शनिवार सुबह नौ बजे तक जारी रही। रात लगभग दो बजे कंचनगंगा में करीब 12 मीटर तक बदरीनाथ हाईवे बह गया। हाईवे बहने की सूचना पर बदरीनाथ पुलिस प्रशासन की ओर से 60 तीर्थयात्री वाहनों को देवदर्शनी में ही रोक लिया, जबकि बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे लगभग 500 तीर्थयात्रियों को लामबगड़ में ही रोक लिया गया। बारिश धीमी होने के बाद बीआरओ ने कंचनगंगा में हाईवे सुचारु करने का काम शुरू किया। जेसीबी की मदद से कंचनगंगा में पत्थरों का भरान कर पूर्वाह्न ग्यारह बजे से वाहनों की आवाजाही सुचारु करवाई गई। हालांकि कंचनगंगा में छोटे वाहनों के टायर फंस रहे हैं, जिससे तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीआरओ के कमांडर कर्नल एसएस मक्कड़ का कहना है कि कंचनगंगा में हाईवे सुचारु कर दिया गया है। कंचनगंगा का जलस्तर कम होने के बाद यहां हाईवे सुधारीकरण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें