फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गडोरा बाजार के नीचे धंस रही जमीन

Tue, 20 Jan 2026 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

भूस्खलन ट्रीटमेंट के लिए डीएम से मिले ग्रामीण
डीएम ने एडीएम को जांच कर शीघ्र निर्माण सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बंड क्षेत्र में गडोरा बाजार के निचले क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन के ट्रीटमेंट को लेकर स्थानीय जनता लामबंद हो गई है। लोगों का कहना है कि बरसात में बाजार के नीचे की जमीन धीरे-धीरे धंस रही है। एनएचआईडीसीएल की ओर से यदि शीघ्र इस क्षेत्र का ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो जनता आंदोलन करेगी। लोगों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी के नेतृत्व में डीएम से मिले लोगों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से गडोरा बाजार के नीचे भूस्खलन हो रहा है जिससे उनकी कृषि भूमि, फलदार वृक्ष सहित आवासीय भवन खतरे की जद में पहुंच गए हैं। भूस्खलन के उपचार के लिए यहां शीघ्र सुरक्षा दीवार का निर्माण करना जरूरी है। कहा गया कि एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से यहां से गुजर रहे नाले के इर्दगिर्द तो काम किया जा रहा है मगर आवासीय भवनों के ठीक नीचे करीब 300 मीटर हिस्से में काम छोड़ा गया है। यहां भी सुरक्षा दीवार व चैकडेम निर्माण होना चाहिए। डीएम गौरव कुमार ने इस संबंध में अपर जिलाधिकारी को मामले की जांच कर निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सभासद मनोरमा देवी, वन पंचायत सरपंच लोकानंद, नवीन वैष्णव, अरविंद हटवाल, दिनेश चंद्र, हरीश, चंद्रशेखर, सुशील, नितेश वैष्णव, दामोदर, पूजा, मीना, सीमा, मुन्नी और रेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें