ज्योतिर्मठ। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी ग्लेशियर के पास पाइपलाइन ठीक करते समय पैर फिसलकर खाई में गिरने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव खाई से निकाला।
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सोमवार को पाइपलाइन ठीक करने के दौरान एक मजदूर का पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर घांघरिया चौकी से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद शव खाई से बाहर निकाला गया। चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नेपाल निवासी दल बहादुर घर्ती (38) पुत्र रूमे घर्ती के रूप में हुई है। संवाद