बदरीश पंचायत (बदरीनाथ गर्भगृह के देवतागण) में शामिल धन के देवता भगवान कुबेर की पांच दिवसीय दिवारा (देव यात्रा) आगामी नौ फरवरी से पांडुकेश्वर गांव से शुरू होगी।
दिवारा को लेकर हुई ग्रामीणों की बैठक में कहा गया कि यात्रा को भव्य रूप दिया जाएगा। कुबेर की दिवारा सौ वर्ष के बाद आयोजित हो रही है। वर्ष 1915 में कुबेर की दिवारा हुई थी।
कुबेर ने अपने पश्वा अखिलेश पंवार पर अवतरित होकर नौ से 13 फरवरी तक दिवारा करने की इच्छा जताई, जिस पर ग्रामीणों ने अपनी सहमति दी।
इस मौके पर कम्दी थोक के अध्यक्ष चंद्र सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह भंडारी, रमेश मेहता, अनूप भंडारी, राजेश मेहता और जगदीश पंवार आदि मौजूद थे।