पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में भूगोल परिषद की ओर से क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बीए द्वितीय सेमेस्टर के कृष ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा ने भूगोल विषय पर जानकारी दी। वहीं डॉ. केवलानंद पांडे ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर सुझाव दिए। इस दौरान हुई क्विज प्रतियोगिता में विभिन्न चरणों के माध्यम से विजेता का चयन किया गया। प्रथम स्थान पर कृष और द्वितीय स्थान पर एमए चतुर्थ सेमेस्टर की दिव्या रहीं। इस दौरान भूगोल विभाग प्रभारी डॉ. अंजलि रावत, डॉ. रेनू सनवाल, डॉ. राजेश भट्ट, डॉ. श्वेता आदि मौजूद रहे। संवाद