फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: किमखोली के राहुल का एनडीए में चयन

Sat, 28 Oct 2023 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
राहुल राणा। एनडीए में चयनित युवक। संवाद
विज्ञापन
पोखरी। चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के किमखोली निवासी राहुल राणा का एनडीए में चयन हुआ है। राहुल की सफलता पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत विनगढ़ के किमखोली तोक निवासी राहुल सैन्य पृष्ठभूमि से हैं। उनके पिता भगत सिंह राणा वर्तमान में गढ़वाल राइफल में तैनात हैं जबकि मां मीरा देवी गृहणी हैं। कक्षा तीन तक की पढ़ाई गांव में करने के बाद राहुल ने आर्मी पब्लिक स्कूल बरेली में दाखिला लिया। इसी साल बारहवीं की पढ़ाई पूरी की और पहले ही प्रयास में उनका एनडीए में चयन हो गया। राहुल की सफलता पर बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत आदि ने खुशी जताई। कहा कि राहुल क्षेत्र के उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा जो वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें