फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: खेत गदेरा की टीम ने मालसी को हराया

Fri, 19 Dec 2025 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। तहसील के रामलीला मैदान में आयोजित स्व. नारायण सिंह नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के प्री लीग मैच में खेत गदेरा की टीम ने मालसी की टीम को 6 रनों से हराया। शुक्रवार को खेत गदेरा की टीम ने पहले टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 71 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मालसी की टीम 65 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह खेत गदेरा की टीम ने 6 रनों से मैच जीत लिया। खेत गदेरा की टीम से 2 विकेट लेने और 16 रन बनाने वाले संजय मैन ऑफ द मैच रहे। मैच के निर्णायक चंदन सिंह, शिवदर्शन और कमेंटेटर ललित खंडूड़ी थे। संवाद
विज्ञापन




आईटीबीपी की टीम 23 रनों से जीती
गौचर। गौचर के खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में शुक्रवार को पहला मैच आईटीबीपी और मेघा इंजीनियरिंग के बीच खेला गया। आईटीबीपी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघा इंजीनियरिंग की टीम 127 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह आईटीबीपी की टीम ने 23 रन से मैच जीत लिया। आईटीबीपी की टीम से 3 विकेट और 20 रन बनाने वाले जीतेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें