फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: केसीसी खगेली की टीम ने जीता जय मां नंदा क्रिकेट टूर्नामेंट

Tue, 06 Jan 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

फाइनल में चोरड़ा की टीम को 6 रनों से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। आदिबदरी के खेती में आयोजित जय मां नंदा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल केसीसी खगेली की टीम ने जीता। फाइनल में केसीसी खगेली की टीम ने चोरडा की टीम को 6 रन से हराया। अतिथियों ने विजेता टीम को 25 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी भेंट की।
मंगलवार को आयोजित फाइनल मुकाबले में चोरडा की टीम ने टॉस जीतकर केसीसी खगेली की टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। केसीसी खगेली की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चोरड़ा की टीम 15 ओवरों में 8 विकेट खोकर 101 रन ही बना पाई और केसीसी खगेली की टीम ने 6 रनों से मुकाबला जीत लिया। फाइनल में 25 रन और 3 विकेट लेने वाली केसीसी खगेली की टीम के पवन बिष्ट को मैन ऑफ द मैच चुना गया। हिमांशु को मैन ऑफ द सीरीज, अंकित कनवासी को बेस्ट विकेट कीपर, सुरेंद्र को बेस्ट ऑलराउंडर, सोनू को बेस्ट गेंदबाज का खिताब दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक अनिल नौटियाल, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गैरसैंण मोहन भंडारी, पूर्व जिपंस विनोद सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



चटवापीपल की टीम ने जीता मुकाबला

कर्णप्रयाग। गौचर में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पहला लीग मैच यंग स्टार क्लब पनाई और चटवापीपल के बीच खेला गया। चटवापीपल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 109 रन बनाए। जवाब में यंग स्टार पनाई की टीम 106 रन पर ऑलआउट हो गई। चटवापीपल की टीम से 40 रन बनाने वाले जीतेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरा मैच जिला पंचायत चमोली की टीम और कालेश्वर की टीम के बीच खेला गया। जिला पंचायत की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 111 रन बनाए। जवाब में कालेश्वर की टीम ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। कालेश्वर की टीम से 25 रन और 3 विकेट लेने वाले राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर जिपंअ दौलत सिंह, उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, निर्णायक विरेंद्र नेगी, नितेश चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



सात जनवरी से कराएं पंजीकरण
कर्णप्रयाग। पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित सीनियर जिला क्रिकेट लीग जनवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू होगी। एसोसिएशन के जिला सचिव नरेंद्र शाह ने बताया कि टूर्नामेंट में इस वर्ष सीनियर जिला लीग के लिए सभी इच्छुक खिलाड़ियों को व्यक्तिगत के रूप से पंजीकरण करवाना होगा। खिलाड़ियों को 7 जनवरी से 18 जनवरी तक आवश्यक प्रपत्रों के साथ पंजीकरण करवाना होगा। वहीं प्रतिभागी जिला लीग में प्रतिभाग कर पाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें