फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कार्तिक की गढ़वाली कविता को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

Tue, 15 Sep 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर। बाल कवि कार्तिक तिवारी ने राज्य स्तरीय भाषायी प्रतियोगिता-2026 में प्रथम स्थान हासिल किया है। हिंदी दिवस पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्तिक को पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

श्रीरामचंद्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर में कक्षा दसवीं के छात्र कार्तिक तिवारी छोटी उम्र से ही समसामयिक विषयों पर कविताएं लिखते और प्रस्तुत करते आ रहे हैं। उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून की ओर से हिंदी दिवस पर राज्य स्तरीय भाषायी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। कक्षा नौ से 12वीं तक के वर्ग में कार्तिक ने गढ़वाली भाषा में ‘पेड़ अगर जो मोह लगाते, फल डालियों पर सड़ जाते’ विषय पर स्वरचित कविता प्रस्तुत की। निर्णायकों ने उनकी कविता को प्रदेश में प्रथम स्थान के लिए चुना। इसके बाद कार्तिक ने कैबिनेट मंत्री खजान दास से मुलाकात कर उन्हें अपनी स्वरचित पुस्तक ‘बालपन’ भी भेंट की। कार्तिक की सफलता पर उनके पिता सुधीर तिवारी, माता मीना तिवारी और विद्यालय के शिक्षकों ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें