गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में सूचना का अधिकार अधिनियम के 21 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को सूचना के अधिकार अधिनियम की दक्षता, गुणवत्ता और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करना था। प्रतियोगिता में पक्ष में साक्षी, जसवंत और मेघा तथा विपक्ष में अदिति, दीया और विजय ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने कहा कि सूचना का अधिकार लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण अधिकार है। इस तरह की परिचर्चाओं से अधिनियम को अधिक प्रभावशाली बनाने में सहायता मिलेगी। इस मौके पर आयोजक राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. जेएमएस नेगी, डॉ. बलदेव राम, डॉ. दिनेश सती, डॉ. इंद्र मोहन पंत, डॉ. डीएन जोशी और डॉ. मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद