देवाल। ब्लॉक के सेलखोला गांव के कार्तिक मिश्रा का चयन एनडीए के लिए हुआ है। कार्तिक एनडीए के माध्यम से चार साल का प्रशिक्षण लेकर इंडियन नेवी में अफसर बनेंगे। कार्तिक ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से 12वीं की पढ़ाई की है।
देवाल ब्लॉक के सेलखोला गांव के कार्तिक मिश्रा की प्राथमिक शिक्षा नैनीताल जिले के हरमन माइनर स्कूल भीमताल में हुई। इसके बाद कक्षा छह से कक्षा 12वीं तक की शिक्षा सैनिक स्कूल से की। 12वीं पास के बाद हल्द्वानी से बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया। इस बीच कार्तिक ने एनडीए की तैयारी जारी रखी। अब कार्तिक का चयन एनडीए के लिए हो गया है। कार्तिक के चयन होने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। कार्तिक 25 जनवरी को केरला में तैनाती देंगे और चार साल का प्रशिक्षण लेंगे। कार्तिक के पिता चंद्रमोहन मिश्रा देवाल बाजार में व्यवसायी हैं। वहीं माता इंद्रा मिश्रा आशा के पद पर कार्यरत हैं।