फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कर्णप्रयाग-गैरसैंण एनएच कालीमाटी में 30 मीटर बहा, यातायात बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार दोपहर तक खुलने की जताई जा रही संभावना
विज्ञापन

-बहे हिस्से में आरसीसी बॉक्स के कलवट लगेंगे
फोटो-
गैरसैंण। मूसलाधार बारिश से कर्णप्रयाग-गैरसैंण एनएच 109 गुरुवार रात को यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। गैरसैंण नगर से करीब छह किमी दूर कालीमाटी स्थान पर बरसाती नाले पर बने स्कबर सहित करीब 30 मीटर सड़क पूरी तरह से बह गई। इससे सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

कालीमाटी में सड़क बहने के बाद से लगातार वाहनों की लंबी कतार लगते रही। कई यात्रियों को सड़क की दशा देख वापस लौटना पड़ा। जबकि कई यात्री जिन्हें जरूरी कार्यों के लिए आगे जाने था उन्हें नाला पार कर दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए जाना पड़ा। सुबह से शाम तक सैकड़ों वाहन यहां फसे रहे। स्थानीय लोगों को भी खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के करीब 20 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को गैरसैंण बाजार पहुंचने में भी दिक्कतें हो रही हैं। उधर, एनएच के एई अंकित सागवान ने कहा कि कर्णप्रयाग से आरसीसी बॉक्स कलवट लाए जा रहे हैं। घटना स्थल पर जेई आशुतोष शर्मा व डीएस चौहान व मजदूर युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं। सड़क पर शनिवार दोपहर तक यातायात सुचारू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें