आदिबदरी। रामलीला मैदान में खेली जा रही स्वर्गीय नारायण सिंह नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के नवें दिन रोमांचक मुकाबला हुआ। लीग मैच में कर्णप्रयाग सर्विसेज की टीम ने बैनोली की टीम को 46 रनों से हरा दिया। कर्णप्रयाग सर्विसेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 15 ओवर के मैच में 142 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैनोली की टीम बल्लेबाजी करते हुए 96 रन ही बना सकी। शानदार प्रदर्शन के लिए कर्णप्रयाग सर्विसेज के उमेश सारस्वत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने मैच में दो विकेट लिए और 49 रनों का योगदान दिया। मैच में राकेश और भास्कर ने अंपायरिंग की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा मैच की कमेंट्री ललित खंडूड़ी ने की। संवाद