व्यक्ति को जब घबराहट हुई और उसकी छाती में दर्द हुआ। तो वो उनकी दुकान में आया। ऐसे में उन्होंने उनकी बीपी की जांच की और उन्हें अस्पताल में डॉक्टरो से दिखाने को कहा।
नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत एक मेडिकल संचालक ने एक व्यक्ति को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। स्थानीय मेडिकल संचालक कैलाश सती ने बताया की एक व्यक्ति उनकी दुकान के पास गाडी में बैठा था।
विज्ञापन
व्यक्ति को जब घबराहट हुई और उसकी छाती में दर्द हुआ। तो वो उनकी दुकान में आया। ऐसे में उन्होंने उनकी बीपी की जांच की और उन्हें अस्पताल में डॉक्टरो से दिखाने को कहा। लेकिन इस दौरान वो बैठे हुए अचानक से पीछे गिर गए। जिसके बाद उन्होंने व्यक्ति को सीपीआर दी।
जब वे थोड़ा सही हुए। तो उन्हें वाहन के जरिए अस्पताल पहुंचाया। उसके साथ उनकी मां भी मौजूद थी। उन्होंने बताया जब वे रात में व्यक्ति को देखने गए। तो वह सामान्य थे।