फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कर्णप्रयाग अस्पताल की लैब का ताला खुला, शुरू हुई जांचें

Mon, 24 Feb 2025 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बीते 31 दिसंबर यहां तैनात लैब टेक्नीशियन हो गए थे सेवानिवृत्त
स्वास्थ्य विभाग ने जोशीमठ से कर्णप्रयाग अस्पताल में एक माह के लिए अटैच किया टेक्नीशियन
संवाद न्यूज एंजेसी
कर्णप्रयाग। करीब 55 दिनों के बाद उपजिला अस्पताल की लैब का ताला खुल गया है। सोमवार को लैब में सभी जांचें शुरू हो गईं। यहां बीते वर्ष 31 दिसंबर को लैब में तैनात टेक्नीशियन के सेवानिवृत्त होने के बाद से लैब में ताला लग गया था। इसके बाद विभाग ने फिलहाल एक माह के लिए जोशीमठ से लैब टेक्नीशियन को कर्णप्रयाग अस्पताल में अटैच कर दिया है। अब आगामी एक माह तक पूर्व की भांति लैब में जांच होंगी।
विज्ञापन

विकासखंड सहित सीमा से लगे पोखरी एवं नंदानगर, देवाल, थराली, नारायणबगड़ और गैरसैंण के लोग कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचते हैं। प्रतिदिन यहां दो से तीन सौ ओपीडी होती है लेकिन अस्पताल की लैब में रक्त सहित अन्य जांचें नहीं हो पा रही थीं। ऐसे में लोगों को मजबूरी में निजी लैब जाना पड़ रहा था। फिलहाल व्यवस्था के तहत विभाग ने यहां जोशीमठ से लैब टेक्नीशियन को अटैचमेंट पर भेज दिया है। कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित ने कहा कि सीएमओ चमोली की ओर से आगामी एक माह के लिए जोशीमठ अस्पताल में तैनात लैब टेक्नीशियन को कर्णप्रयाग अस्पताल में तैनात कर दिया है। अब विधिवत रूप से जांचें शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें