फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कर्णप्रयाग महाविद्यालय बना मुक्त विवि का क्षेत्रीय कार्यालय

Thu, 28 Nov 2024 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को कार्यशाला के लिए नहीं जाना पड़ेगा देहरादून और हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। उत्तराखंड मुक्त विवि के छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षाओं की कार्यशाला के लिए देहरादून और हल्द्वानी जाना पड़ता था। मगर अब उन्हें यह दिक्कत नहीं झेलनी पड़ेगी। उत्तराखंड मुख्य विवि ने कर्णप्रयाग महाविद्यालय को अपना क्षेत्रीय कार्यालय बनाया है। साथ ही अब तक मुक्त विवि का काम देख रहे डाॅ. आरसी भट्ट को क्षेत्रीय सहायक निदेशक बनाया है जिससे चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मुक्त विवि के क्षेत्रीय सहायक निदेशक डाॅ. आरसी भट्ट ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय से चमोली के जोशीमठ, गोपेश्वर, तलवाड़ी, गैरसैण, नंदासैंण, नागनाथ पोखरी, कर्णप्रयाग एवं रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी अध्ययन केंद्रों को शामिल किया गया। इन अध्ययन केंद्रों से शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं का समाधान हो सकेगा। साथ ही उन्हें कार्यशाला के लिए देहरादून या हल्द्वानी नहीं जाना पड़ेगा। कर्णप्रयाग में क्षेत्रीय कार्यालय खुलने पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बीएन खाली, डॉ. एमएस कंडारी, डॉ. आरसी भट्ट, एसएल मुनियाल, जेएस रावत ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें