फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वॉलीबाल में कर्णप्रयाग, कबड्डी में दशोली बना विजेता

Mon, 25 Nov 2024 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर खेल मैदान में खेल महाकुंभ के दौरान दमखम दिखाते ​खिलाड़ी। संवाद 
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के तहत हुई अंडर 23 बालकों की प्रतियोगिताएं

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत खेल मैदान में सोमवार को अंडर 23 बालकों की प्रतियोगिताएं हुईं। वॉलीबाल में कर्णप्रयाग प्रथम, दशोली द्वितीय और नंदानगर तृतीय रहा। जबकि कबड्डी में दशोली प्रथम व द्वितीय रहा और जबकि तृतीय स्थान पर नंदानगर की टीम रही।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में सोमवार को हुई 100 मीटर दौड़ में किशोरी लाल, सचिन सिंह, अजय कुमार, 200 मीटर में किशोरी लाल, प्रशांत सिंह, अजय कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में अमन नेगी, सचिन नेगी, 800 मीटर में हिमांशु सिंह, राहुल, संतोष कुमार, 1500 मीटर में राहुल, सचिव कुमार, प्रकाश सिंह, 10 किमी दौड़ में राहुल सिंह, हिमांशु, अमन क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में आशीष सिंह, रोहित सिंह, सागर कुमार, चक्का फेंक में रोहित, सुनील, सौरभ, भाला फेंक में सागर कुमार, हिमांशु व मनोहर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बैडमिंटन एकल में दिनेश सिंह प्रथम, लक्ष्मण द्वितीय, बृजमोहन तृतीय, युगल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय में दशोली की टीमें रही। चार गुणा 400 रिले रेस में दशोली प्रथम, ज्योतिर्मठ द्वितीय और नंदानगर तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें