फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कंडारा एकादश ने जीती दशमद्वार क्रिकेट प्रतियोगिता

Thu, 13 Feb 2025 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और बल्लेबाज का खिताब पवन कठैत को मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। विकासखंड के कोट-कंडारा के श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर क्रिकेट मैदान में दशमद्वार क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में कंडारा एकादश ने अंतिम मुकाबला चार विकेट से जीतते हुए प्रतियोगिता का खिताब जीता जबकि देवखाल एकादश उपविजेता बना। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब पवन कठैत को दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में देवखाल एकादश ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 15 ओवरों में 82 रन बनाए। देवखाल की टीम के किशन ने सबसे अधिक 27 रन बनाए। जबकि कंडारा एकादश ने राहुल ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंडारा एकादश की टीम ने पवन कठैत के नाबाद 47 रनों की मदद से फाइनल चार विकेट से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में बेस्ट बॉलर नीरज, बेस्ट विकेट कीपर बलजीत सहित दियारकोट की टीम को अनुशासित टीम का पुरस्कार दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रौतेला एवं अन्य ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर निवर्तमान जिपंस लक्ष्मण सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर पल्लव, आयोजक समिति के अध्यक्ष रोशन बिष्ट, उपाध्यक्ष कलम नेगी, सतेंद्र बिष्ट, चंद्रमोहन नेगी और मनोज रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें